32 एजेंडों पर मुहर, बेटियों को स्टार्टअप का तोहफा, कर्मचारियों का DA 63% और ताजपुर गंगा पुल को ₹4,572 करोड़
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 32 एजेंडों को मंजूरी मिली। 'बिहार की बेटी स्टार्टअप चैलेंज' से 2,100 छात्राओं को लाभ मिलेगा, कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 60 से बढ़कर 63 प्रतिशत हुआ, और बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा पुल की संशोधित लागत ₹4,572.53 करोड़ तय हुई।