सिमुलतला आवासीय विद्यालय ने C fore रैंकिंग 2026 में देशभर में पाया दूसरा स्थान, बिहार का बढ़ा गौरव
जमुई का सिमुलतला आवासीय विद्यालय C fore School Ranking 2026 में भारतीय पाठ्यक्रम वाले सरकारी आवासीय विद्यालयों की श्रेणी में देशभर में दूसरे स्थान पर रहा है। विद्यालय को 1300 में से 1039 अंक मिले हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और पूरे विद्यालय परिवार को बधाई दी है।